अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है जबकि 933 नए मरीज पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब कोरोना के 8718 सक्रिय केस हैं जबकि 19109 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 25918 नमूनों की जांच की गई है। जबकि अब तक 8,87,997 नमूने टेस्ट किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि धारा 188 के अंतर्गत अब तक 85033 एफआईआर दर्ज की गई है। 218532 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जबकि अब तक 61000 वाहन सीज गए हैं। कार्रवाई करते हुए 40 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई है।
उन्होंने बताया कि अब तक फेक न्यूज के 1698 मामले सामने आए हैं जिसमें से पिछले 24 घंटे में सात ट्विटर और पांच मामले फेसबुक के हैं। मामले में अब तक 50 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।