फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश में भटके बारहसिंहा को कुतों ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड/जरवल। तराई में पड़ रही तेज गर्मी से आम आदमी के साथ जंगली जीव भी परेशान हैं। मंगलवार को एक बारहसिंघा पानी की तलाश में जंगल से भटक कर उपधी गांव पहुंच गया।
विज्ञापन


वहां उसे कुत्ते नोचने लगे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बारहसिंघा को कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद उसे राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया। बारहसिंघा की हालत गंभीर है।

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से जंगली जीव परेशान हैं। जंगल में स्थित नदी, तालाब व अन्य स्रोत सूख गए हैं। पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरगंज रेंज अंतर्गत जरवल विकासखंड के उपधी भवानीपुरवा गांव में मंगलवार दोपहर में एक बारहसिंघा आ गया। उसे देखते ही कुत्ते एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक सात से आठ की संख्या में कुत्तों ने बारहसिंघा को घेर लिया और नोचने लगे। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने लाठियों से कुत्ते को खदेड़ा।

इसके बाद घायल बारहसिंघा को पशु चिकित्सालय जरवल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. राजीव सक्सेना ने उसका इलाज किया। वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई है।

चिकित्सक के मुताबिक बारहसिंघा नर है। उसकी आयु पांच वर्ष के आसपास है। चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने बारहसिंघा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें