फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बजट में ये रहीं 9 बड़ी खुशखबरियां

Tue, 24 Feb 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बजट में 9 बड़ी खुशखबरी ये रही हैं। लैपटॉप योजना और लखनऊ मेट्रो के लिए वाकई अच्छी खबरें हैं।
विज्ञापन


* लखनऊ मेट्रो के लिए 425 करोड़ रुपये का बजटः उम्मीद है कि मेट्रो को मिलने वाले इस बजट से काम रफ्तार पकड़ेगा और जल्द ही अखिलेश सरकार का ये ड्रीम प्रोजेक्ट साकार रूप लेगा।

*ग्रामीण क्षेत्रों को 16 घंटे बिजली देने का लक्ष्यः बिजली की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों खासकर किसानों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। खेती और सिंचाई के लिए बिजली का ज्यादा संकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


*मेडिकल टीचर्स अब 65 साल पर रिटायर होंगे: ये टीचर्स के लिए राहत भरी खबर है और स्टूडेंट्स को भी अनुभवी टीचर्स का गाइडेंस मिल सकेगा।

*आगरा एक्सप्रेस वे के लिए 3 हजार करोड़: आगरा से चलकर लखनऊ और बलिया तक का सफर आसान हो जाएगा।

*गोमती की सफाई के लिए 400 करोड़: अखिलेश सरकार का सराहनीय कदम है। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा लोगों को गुजरात की साबरमती की याद आएगी।

*समाजवादी पेंशन योजना के लिए 2727 करोड़ का बजट: इस योजना से कई नए लोग लाभान्वित होंगे साथ ही इस योजना के बंद होने के जो कयास लग रहे थे वो खत्म हो गए हैं।

*प्रदेश में सड़क और पुल के लिए 12 हजार करोड़ रुपए: यातायात व्यवस्था सुधरेगी। सड़कें और पुल बनने से दूरी घटेगी व समय की बचत होगी।

*लैपटॉप योजना फिर उसी तरह से शुरु होने की उम्मीद, 100 करोड़ का बजट जारीः स्टूडेंट्स को तकनीकी से जोड़ने के लिए बेहतर कदम है।

*कन्या विद्याधन के लिए भी 300 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं: लड़कियों को प्रोत्साहन मिलेगा और आगे की पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आएगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें