पीडब्लूडी के नौ अधिशासी अभियंताओं के गुरुवार को तबादले कर दिए गए।
हमीरपुर में तैनात एक्सईएन मो. हारुन रशीद भी शामिल हैं। इन पर वहां के
डीएम ने लोहिया ग्राम के कार्यों में अनदेखी करने की शिकायत की थी।
जिस पर
शिवपाल यादव तत्काल हटाने के निर्देश दिए। अब उनका तबादला जन सूचना
प्रकोष्ठ लखनऊ में कर दिया गया है।
गाजीपुर
में तैनात राजीव गोविल को अंबेडकर सेल लखनऊ, सुनील कुमार निगम को
अंबेडकरनगर से गाजीपुर, रामनाथ सिंह को लखनऊ से प्रांतीय खंड बांदा व अशोक
कुमार अग्रवाल को गोंडा से लखनऊ बुलाया गया है।
एमएच सिद्दीकी को धामपुर से
लखनऊ में एक्सईएन वाद-तीन में स्टाफ अफसर बनाया।
राजेंद्र कुमार सोनवानी
को बरेली से अनुश्रवण-एक लखनऊ, कृपाल सिंह को सीतापुर से अनुश्रवण-दो
पीएमजीएसवाई लखनऊ व पंकज कुमार सिंघल को मुरादाबाद से अंबेडकरनगर में
तैनाती मिली है।