फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सरयू हादसे में मृतकों की संख्या नौ हुई, सभी शव बरामद, रेस्क्यू समाप्त, 12 लोग डूबे थे

Sun, 11 Jul 2021 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

सरयू नदी में नौ जुलाई को हुए हादसे के बाद जारी रेस्क्यू में अब तक नौ शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में 12 लोग डूब गए थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया था।
विज्ञापन
सरयू नदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या की सरयू नदी के गुप्तार घाट पर हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि नौ जुलाई को हुए हादसे में गुप्तारघाट पर स्नान करते समय आगरा के एक परिवार के 15 लोग डूब गए थे। जूली नाम की महिला तेज धारा में बहने लगी। उसे बचाने की अफरा-तफरी दो मासूम समेत 12 लोग नदी की तेज धारा में समाने लगे। कम पानी में खड़े तीन सदस्यों की चीख-पुकार के बाद सेना, एनडीआरएफ के बचाव दल ने दो लोगों को जिंदा बचा लिया, जबकि छह साल की धैर्या तैरकर किनारे पहुंची। हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई है।

सिकंदरा थानाक्षेत्र के शास्त्रीपुरम निवासी अशोक (65) अपनी पत्नी राजकुमारी, पुत्र ललित (40) व पंकज (25), पुत्री जूली (29) व गौरी (28) समेत तीन बेटियों, पांच बच्चों व एक दामाद के साथ शुक्रवार सुबह अयोध्या आए थे।
विज्ञापन


दर्शन-पूजन के बाद एक स्टीमर बुक करके करीब 12 किलोमीटर दूर गुप्तार घाट गए। घाट से करीब 200 मीटर दूर निर्जन इलाके में नहाने को नदी में उतरे।

इसी दौरान जूली का पैर फिसला और उफनाई सरयू की तेज धारा में बहने लगी। परिवार के कुछ सदस्य गुप्तारघाट आकर मदद मांगी, तो तत्काल नाविक व गोताखोर मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें