अकेले यूपी की राजधानी लखनऊ में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों का आंकड़ा 86 के पार पहुंच चुका है।
डेंगू और दिमागी बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को डेंगू से पीड़ित दो नए मरीज मिले। दो नए मरीजों के मिलने के बाद आंकड़ा 86 पर पहुंच गया। वहीं दिमागी बुखार से पीड़ित एक बच्चे ने लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।
तेज बुखार की शिकायत के बाद गोमतीनगर के मो. कासिम और विनोद कुमार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को कार्ड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित लैब भेज दिया गया।
दो नए मरीजों के मिलने के बाद डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 86 पर पहुंच गया है। वहीं दिमागी बुखार से पीड़ित एक बच्चे ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया।
लखनऊ के लक्ष्मणपुरी के रहने वाले फरहान (2) को तेज बुखार की शिकायत के बाद लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को फराहन की मौत हो गई। सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़भाड़ का आलम ये है कि बेड की किल्लत जारी है।
मरीजों को बेड के लिए घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओंकार यादव ने बताया कि बच्चे को तेज बुखार की शिकायत के बाद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।