फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के शिविर में हुईं 85 रजिस्ट्री, 22 मानचित्र भी स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को विशेष रजिस्ट्री कैंप व मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 85 आवंटियों के पक्ष में संपत्ति की रजिस्ट्री की गई। वहीं, 22 मानचित्र पास किए गए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भी विशेष शिविर लगेगा, जिसमें रजिस्ट्री की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के जरिये समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों का आवंटन किया गया है। इनमें से कई आवंटियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई थी। शुक्रवार को कैंप में 85 आवंटियों की रजिस्ट्री की गई। जिसमें विभिन्न अपार्टमेंट्स के फ्लैट्स, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम विस्तार, बसंतकुंज व प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य नगर नियोजक केके गौतम ने बताया कि हर माह मानचित्र समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें