फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में 84 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री सहित 22 पदों के लिए 84 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। चुनाव 11 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गोपाल नरायण मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए उमाशंकर श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र शुक्ला, जीएन शुक्ला चच्चू, उपदेश पांडेय व जेपी सिंह ने नामांकन किया। महामंत्री के लिए देवेश जायसवाल, जीतेन्द्र सिंह यादव उर्फ जीतू, सुजीत शुक्ला, रमेश प्रसाद तिवारी, अनुराग त्रिवेदी व जावेद कैसर ने पर्चा दाखिल किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष मध्य पद के लिए 12, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर 9, संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए 18 लोगों ने नामांकन किया वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 सदस्यों हेतु 9 एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों हेतु 15 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। 3 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व उसी दिन नाम वापसी की जा सकेगी। 12 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें