फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 60 विभागों के 8324 कर्मचारी कराएंगे लोकसभा चुनाव

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। इसमें 60 विभागों के 8324 कर्मचारी 844 बूथों पर तैनात रहेंगे। लोकसभा चुनाव में सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले के 60 विभागों के 177 कार्यालयों में तैनात 8324 कर्मचारी इस बार लोकसभा चुनाव ड्यूटी करेंगे। इनमें 5163 पुरुष व 3161 महिला कर्मचारी शामिल हैं। इनमें सरकारी, परिषद व निगम सहित संविदा कर्मी भी शामिल रहेंगे। हालांकि चुनावी ड्यूटी के दौरान सेवा प्रदाता कंपनियों के कर्मचारी मुख्य कार्य से मुक्त रखे जा सकते हैं।
वहीं जिले में चुनाव के विभिन्न सेल व प्रकोष्ठों के लिए अधिकारियों को नोडल पहले ही बनाया जा चुका है जिन्हें अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जा चुका है। इसके बाद ही मास्टर ट्रेनर, ट्रेनर सहित पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण भी जल्द ही प्रस्तावित है। जबकि द्वितीय चरण का प्रशिक्षण अगले माह हो सकता है। इसमें सभी पीठासीन व मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रदान किया जाएगा। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्रभारी व सीडीओ अनुभव सिंह की ओर से अलग-अलग स्थानों पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय की जा चुकी है ताकि लोकसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत विगत चुनाव की तुलना में बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें