फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करें योग, बने रहें निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम
विज्ञापन

सीतापुर। ...भोर का उजाला बिखरने लगा था। आम दिनों के मुकाबले शहर में चहल-पहल ज्यादा थी। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सब अपने नजदीकी योग शिविर की ओर बढ़े चले जा रहे थे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक लम्हों का गवाह बनने को हर कोई आतुर था।

हर गुजरते पल शहर के स्टेडियम, पार्क व स्कूल-कॉलेजों में गहमागहमी बढ़ती जा रही थी। हर कोई इस जद्दोजहद में था कि जल्द पहुंचकर अपनी जगह सुरक्षित कर ली जाए। मुकर्रर वक्त पर योगासन की अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रस्तिका, भ्रामरी इत्यादि क्रियाएं योगगुरु कराने लगते हैं।
विज्ञापन


जिले में गुरुवार को आयोजित हुए योग शिविरों में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। गुरुवार की यह सुबह योग के जरिए निरोग बनकर सेहत सुधारने का पैगाम लेकर आई।

शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, गीता श्याम सत्संग भवन, महावीर उद्यान, जीडीसी, साईं कृपा गेस्ट हाउस, आर्यनगर पार्क सहित कई जगहों पर अल-सुबह ही शहरियों की भीड़ जुटने लगी थी। जमीन पर बिछी दरियों पर लोग अपना आसन लगाकर बैठ गए।

निर्धारित समय पर योगाचार्यों ने योगासन और प्राणायाम के विभिन्न आसनों की जानकारी देकर योगाभ्यास कराना शुरू किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को योग की इन कक्षाओं में नागरिकों ने बड़े उत्साह से अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रस्तिका, भ्रामरी के अलावा भद्रसान, मकरासन, वृक्षासन, भुजंगासन व गोमुखआसन आदि का अभ्यास किया।

शहर का मुख्य आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ। यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व सांसद राजेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। स्टेडियम में भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति के नीरज वर्मा, प्रमोद कुमार, कांती बाजपेई, राजेश्वरी आर्य ने करीब 500 लोगों को योगासन कराया।

इनमें डीएम शीतल वर्मा, एडीएम विनय पाठक, सीडीओ डीके तिवारी, एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी, सदर विधायक राकेश राठौर आदि शामिल थे। शहर के अलावा नैमिषारण्य, महमूदाबाद, लहरपुर, बिसवां, मिश्रिख, महोली, सिधौली, रामपुर मथुरा, कमलापुर, तंबौर इत्यादि ग्रामीण अंचलों में भी योग की छटा बिखरी।

जिले भर में आयोजित हुए इन शिविरों में करीब 70 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। योग से स्फूर्ति की अनुभूति कर कई लोगों ने इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

शहर में हर तरफ रही योग की धूम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में हर तरफ योग शिविरों की धूम रही। रीजेन्सी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में डा. एके सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने योगासन किया।

भारत विकास परिषद द्वारा विजयलक्ष्मी नगर पार्क में योगगुरु अजीत, आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में योग शिक्षक प्रदीप द्विवेदी ने विद्या भारती द्वारा निर्धारित तिष्ठ योग का अभ्यास व मानसिंह ने सूर्य नमस्कार सहित अन्य योग व आसन कराए।

वहीं, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा विजयलक्ष्मी नगर स्थित पंडित तेजराम सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रचलित सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण केन्द्र पर योग कार्यक्रम हुआ। सहायक प्रशिक्षिका संध्या तथा सहायक प्रशिक्षक सर्वेश ने योगाभ्यास कराया।

केन्द्रीय विद्यालय सीतापुर में योग शिक्षक आशीष अवस्थी एवं नंदिता आनंद ने छात्रों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया। इसके अलावा आरएमपी डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय डिग्री कॉलेज, सेक्रेड हार्ट, स्टडीवेल स्कूल में एनसीसी कैडेटों ने योग किया।
विज्ञापन


बंदियों को भी कराया गया योगासन
जिला कारागार में पतंजलि योग समिति के शिव नरायन चौरसिया, यूसी दीक्षित व महिला प्रशिक्षक दीप्ति गुप्ता ने बंदियों को योग का महत्व बताया। इसके बाद बंदियों ने रुचि लेकर योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया। योगासन कर बंदियों में खासा उत्साह नजर आया। कई बंदियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें