फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खानपुर हुसैनपुर गांव में बुधवार रात भियांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में एकजुट लोगों ने एक घर में घुसकर लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।


इससे एक महिला समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 12 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



खानपुर हुसैनपुर गांव निवासी मिठाईलाल के घर बुधवार रात बारात आई थी। वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए गांव निवासी दुर्गेश भी गया था।


जब वह लौटने लगा तो वहां पहले से मौजूद भियांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनयन व अन्य लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।


गुहार पर दुर्गेश के घरवाले वहां पहुंचे, तो उन पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। जान बचाने के लिए वे सभी घर में भागे, तो रामनयन व अन्य भी उनके घर में घुस गए और पूरे परिवार को जमकर पीटा।


गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। हमले में दुर्गेश, अनमोन, शिवकुमार व इंद्रावती को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन



एसओ राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि, तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामयन, बिजेंद्र, राहुल, रामममिलन समेत 12 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


बताया कि, घटना पुरानी रंजिश में हुई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें