फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल विद्यार्थियों ने दूसरे दिन भी काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेल विद्यार्थियों ने दूसरे दिन भी काटा हंगामा
विज्ञापन


सीतापुर। सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के फेल विद्यार्थियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी हंगामा काटा। विद्यार्थियों ने नवागत डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद कॉलेज के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

डीआईओएस व पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य, अभिभावकों व बच्चों के साथ मिलकर बातचीत की। अब इन विद्यार्थियों की फिर से परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के विद्यार्थियों का कहना है कि, शिक्षकों ने ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाया। जब ट्यूशन नहीं पढ़ा तो उन्हें फेल कर दिया गया। कॉलेज को सीबीएसई से इसी बरस मान्यता मिली है।
जबकि कॉलेज में सीबीएसई व यूपी बोर्ड दोनों से पढ़ाई कराई गई। बच्चों का कहना है कि, इस वजह से वे पूरे बरस बहुत ही कंफ्यूज रहे। वही स्टूडेंट पास हुए हैं जिन्होंने ट्यूशन पढ़ा।

आक्रोशित छात्रों ने डीएम शीतल वर्मा से भी मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। इस पर डीएम ने डीआईओएस को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने प्रबंधक, अभिभावकों व विद्यार्थियों से बातचीत की।

डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि, कॉलेज दोबारा परीक्षा कराने को राजी है। मगर विद्यार्थी किसी भी हालात में सिर्फ पास होना चाहते हैं। देवकी सिंह ने बताया कि, दोनो पक्षों से वार्ता हो गई है।

इस पर निष्कर्ष निकला है कि फेल विद्यार्थियों की दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। विद्यार्थियों से उनकी नोटबुक मंगवाकर जांची जाएगी। जिस नोटबुक से उन्होंने पढ़ाई की है। उसी से प्रश्नपत्र बनवाए जाएंगे। अगर विद्यार्थी राजी होंगे तो उनको प्रश्नपत्र व परीक्षा कराने की जिम्मेदारी हम खुद लेने को तैयार हैं।

डीआईओएस ने बताया कि, इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने दोबारा परीक्षा कराने की सहमति दे दी है। अब विद्यार्थियों पर ही निर्भर है कि वह क्या चाहते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि, बच्चों ने शिक्षकों पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। जबकि कॉलेज इन शिक्षकों से शपथपत्र ले चुका है कि वे ट्यूशन नहीं पढ़ा रहे हैं।

बच्चों की शिकायत पर डीआईओएस ने शहर के आर्यनगर स्थित एक कोचिंग पर छापा मारा। जहां कॉलेज के शिक्षक शेखर खेतान कोचिंग पढ़ाते मिले।

इस पर डीआईओएस ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रबंधक को पत्र लिखा है। वहीं, कोचिंग की मान्यता को लेकर वह कोई कागजात नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें