फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 92 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित सूची के 18 परीक्षा केंद्र परिषद ने किए निरस्त
विज्ञापन

बहराइच। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से होंगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रस्तावित सूची से 18 विद्यालयों के नाम हटा दिए गए हैं। अब 92 केंद्रों पर 74812 छात्र-छात्राएं इम्तिहान देंगे।

परीक्षा केंद्र कम होने से इस बार परीक्षार्थियों को कम से कम 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। ऐसे में अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ेंगी। हालांकि परीक्षा केंद्र घोषित होने के साथ ही केंद्रों के प्रधानाचार्यों को तैयारियों के लिए अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित थे। मगर सर्वे व स्क्रीनिंग के बाद परिषद ने 18 परीक्षा केंद्रों के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया।

ऐसे में अब सिर्फ 92 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। जो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, उनमें से कई में मानकों की अनदेखी के आरोप लगने लगे हैं। सबसे बड़ी समस्या दूरी को लेकर है। संबंधित स्कूल से बनाए गए परीक्षा केंद्र की दूरी मानक के अनुरूप आठ से दस किलोमीटर तक होनी चाहिए। मगर हजारों परीक्षार्थियों को 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।

बानगी के तौर पर रामनरायन सिंह इंटर कॉलेज पटना घुसियारी के छात्रों का बोर्ड परीक्षा केंद्र 25 किलोमीटर दूर मानस इंटर कॉलेज विशुनपुर राहू निर्धारित हुआ है। इसी तरह गायत्री इंटर कॉलेज रिसिया के छात्रों को भी कम से कम 20 किलोमीटर की दूरी तय कर बोर्ड का इम्तिहान देना होगा। ये समस्या लगभग 30 फीसदी परीक्षा केंद्रों के छात्रों को उठानी पड़ेगी।

छात्र कम होने से कम बने परीक्षा केंद्र
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि, वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा में जिले में 83315 छात्र-छात्राएं नामांकित थे। जबकि इस बार 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए 74812 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्र संख्या कम होने के चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम हुई है।

रही दूरी की बात तो अधिकांश परीक्षा केंद्रों में दूरी के मानक का ध्यान रखा गया है। पारदर्शिता पूर्ण परीक्षा हो, यही कोशिश है। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर व्यवस्थाओं के लिए अलर्ट कर दिया है। जो भी विद्यालय परीक्षा केंद्र बने हैं, वहां व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त हैं। अगर कोई समस्या होगी तो उसे तत्काल सही किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा तैयारी की स्थिति पर एक नजर में-
निर्धारित परीक्षा केंद्र- 92
कुल परीक्षार्थी- 74812
हाईस्कूल के छात्र- 43719
इंटर के छात्र- 31093

सभी केंद्रों पर रहेंगे सीसीटीवी कैमरे
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि, जिलेे के सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। जिला स्तरीय टीम को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें