फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यवसायी से बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर तीन किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना तथा 50 हजार नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाने में दी गई तहरीर में ग्राम मैनहवा निवासी राजेश ने कहा है कि उसकी सेमरी चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार की रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। कुछ दूर जाने के बाद पुलिया के पास नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने राजेश को रोक लिया। राजेश के मुताबिक बैग में तीन किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोना तथा 50 हजार नकदी थी। बदमाशों के फरार होने के बाद राजेश ने मामले की सूचना डायल-100 को दी। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही एसपी प्रमोद कुमार, एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह तथा सीओ सिटी नीतेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना पर युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा ग्राम प्रधान गणेश सोनी ने बदहाल कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक आरएस तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें