फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में फैजाबाद चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
खिताबी मुकाबले में सुल्तानपुर को 2-0 से हराया
विज्ञापन

फैजाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई।

इसमें बालक वर्ग के अंडर 14 मुकाबले में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। फैजाबाद की तरफ से मनीष और करन ने टीम के लिए विजयी गोल किया।
विज्ञापन


बालक अंडर 19 वर्ग में सुल्तानपुर ने बाराबंकी को 5-0 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। सुल्तानपुर की ओर से शिवम शर्मा व रजनी ने एक-एक व युवराज सिंह ने तीन गोल किए।

खिताबी मुकाबले में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को 2-0 से पराजित किया। फैजाबाद की ओर से नुमान अख्तर ने मैच के पहले हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में नसीम ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रभारी अभिमन्यु सिंह व हॉकी उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर कृष्णानंद यादव, राजेश कुमार, अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।

एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल कल
फैजाबाद। जनपदीय स्कूली एथलेटिक्स टीम के चयन के लिए चयन ट्रायल 26 अगस्त को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा फैजाबाद में नौ बजे से होगा। चयन ट्रायल में पात्रता प्रमाणपत्र व आधार कार्ड के साथ उपस्थित खिलाड़ियों को प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि, विद्यालय अपने चयनित खिलाड़ी को ही चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराएं। एक विद्यालय से एक स्पर्धा में एक ही खिलाड़ी को प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें