फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसपा की रैली के लिए रात तक 80 हजार कार्यकर्ता पहुंचे लखनऊ

विज्ञापन
बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लखनऊ। बसपा संस्थापक कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्तूबर को मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित रैली में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ता राजधानी पहुंच चुके हैं। बुधवार को देर रात तक कार्यकर्ताओं का जत्था राजधानी पहुंचता रहा। उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था रमाबाई रैली स्थल समेत शहर के कई जगहों पर की गई है। यहां दाल, चावल, रोटी, सलाद और पनीर की सब्जी जैसे व्यंजनों से मेहमानों की मेजबानी की जा रही है। सुबह के नास्ते का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर से आए साथियों की सेवा-सत्कार में जुटे रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि रात तक करीब 80 हजार कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गए थे। इनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि किसी को असुविधा न हो।
पार्किंग के लिए पांच स्थान तय
रैली में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए राजधानी में पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता जिस जिले की ओर से आएगा, उसको उसी रूट पर वाहन खड़े करने होंगे, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

- रमाबाई रैली स्थल के सामने की सड़क पर कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, झांसी और चित्रकूट मंडल के जिलों के वाहन खड़े किए जाएंगे।
- बुद्ध विहार शांति उपवन के पीछे तेलीबाग स्थित पार्किंग में आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल के जिलों के वाहनों की व्यवस्था की गई है।
- बंगला बाजार से तेलीबाग के बीच रुचिखंड की ओर जाने वाली सड़क पर लखनऊ और रायबरेली जिले के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है।
- वृंदावन योजना, तेलीबाग में अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल के जिलों के वाहन पार्क किए गए हैं।
- कांशीराम सांस्कृतिक स्थल के पीछे बने पार्किंग स्थल में कानपुर रोड, कानपुर देहात और उन्नाव जिले के कार्यकर्ताओं के वाहन खड़े होंगे।
पार्किंग व्यवस्था के लिए संपर्क करें
गंगाराम गौतम - 9452181740
रामनाथ रावत - 9415087969

दिनेश पाल - 7007628257

राकेश गौतम - 8707847748
कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा

पुलिस ने सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल और शहर के अलग-अलग हिस्सों में 2,114 पलिसकर्मियों को तैनात किया है। इनमें 1,068 अधिकारी व कर्मचारी, चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ शामिल हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के संचालन के लिए 1,046 अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। लखनऊ पुलिस ने लोगों सेो डायवर्जन प्लान के मुताबिक यात्रा करने की अपील की है। एलआईयू व अन्य खुफिया एजेंसियां भी नजर रखे हुए हैं।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

बसपा की रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें