फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल की पत्नी ने 84 साल के पति पर किया केस

Mon, 14 Mar 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर

सार

  • -पत्नी का आरोप दूसरी औरतों पर पैसा खर्च करता है पति
  • -वाणिज्य कर विभाग से रिटायर है 84 साल का पति
  • -52 साल पहले शादी, अब घरेलू हिंसा का आरोप
  • -80 साल की पत्नी ने पति से मांगा गुजारा भत्ता
विज्ञापन
बुजुर्ग - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्सी साल की वृद्धा ने अपने पति के खिलाफ एसीएमएम 3 की कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराते हुए दस हजार रुपये प्रति माह गुजारा भत्ते की मांग की है।
विज्ञापन


वृद्धा का 84 साल का पति वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त है। इन दोनों की शादी 52 साल पहले हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। कोर्ट ने एक अप्रैल को जिला प्रोबेशन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।

सी ब्लाक गोविंद नगर निवासी वृद्धा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कोर्ट में कहा है कि उसके पति को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

पेंशन का पैसा दूसरी औरतों पर खर्च करता है पति

मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
बैंक में जमा राशि से करीब 15 हजार रुपये ब्याज मिलता है। इसके अलावा करीब एक करोड़ की संपति है। पति ने अपने बेटों को भी संपति से बेदखल करने का मुकदमा दर्ज करा रखा है।

पति उसके साथ मारपीट करते हैं और एक कमरे में बंद रखते हैं। इससे वह अकेले जीवन यापन करती है। पेंशन और ब्याज से मिला पैसा दूसरी औरतों पर खर्च करते हैं।

महिला के वकील सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा ने मुकदमे में कहा है कि 30 जनवरी 2016 को इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस मामले की सुनवाई एक अप्रैल को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें