फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मेट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाकर युवती से 80 लाख ठगे, शादी का प्रस्ताव दिया फिर मौत का मैसेज आया

Thu, 15 Feb 2024 11:22 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

युवती की युवक से दोस्ती हुई और फिर शादी का प्रस्ताव रखा। इस दौरान तीन साल में करीब 80 लाख रुपये ले लिए। युवक का प्रोफाइल फर्जी निकला और नोएडा में जहां फ्लैट बताया वो जगह भी फर्जी निकली।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर जालसाज ने आशियाना इलाके की युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर तीन साल में 80 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी की असलियत सामने आने पर पीड़िता ने आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आशियाना के एलडीए कॉलोनी निवासी युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती है। पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से समीर चड्ढा नाम की आईडी से रिक्वेस्ट आई। युवती ने उसे स्वीकार कर लिया। दोनों में चैटिंग शुरू हुई तो समीर ने बताया कि वह बंगलूरू स्थित एक कंपनी में काम करता है और नोएडा-बंगलूरू में उसके फ्लैट हैं। कुछ दिन चैटिंग के बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। समीर ने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो पीड़िता ने हामी भर दी।

ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: अपनी पसंद की सीटें छोड़ने को राजी नहीं कांग्रेस, इन सीटों की जिद में बढ़ रही है तल्खी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वरुण गांधी: दो नावों पर रखे हुए हैं पैर, इंडिया गठबंधन से पा सकते हैं टिकट, पीएम मोदी से भी की मुलाकात


इसके कुछ दिन बाद समीर ने फोन कर बताया कि उसने नौकरी छोड़ दी है। उसने फ्लैट व गाड़ी की ईएमआई जमा करने और आर्थिक दिक्कत का हवाला देते हुए युवती से मदद मांगी। साथ ही भरोसा दिलाया कि फ्लैट बेच कर रुपये लौटा देगा। इस झांसे में फंसकर पीड़िता ने वर्ष 2020 से 2023 के बीच आरोपी को करीब 80 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद समीर ने अचानक युवती से बातचीत बंद कर दी और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले समीर के नंबर से एक मैसेज आया और उसमें इस बात का जिक्र था कि समीर की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई है। युवती ने समीर से संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। बातचीत के दौरान समीर ने युवती को बंगलूरू स्थित फ्लैट का पता बताया था।

इस पर युवती वहां छानबीन के लिए पहुंची तो पता चला कि जिस जगह पर समीर ने फ्लैट बताया था, वहां मेडिकल शॉप थी। युवती ने छानबीन की तो पता चला कि उसने जिन खातों में रुपये जमा किए थे वह ललित साईं कृष्ण के नाम से निकले। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें