राजधानी लखनऊ में विधानसभा चुनाव के चलते प्रचार के अंतिम दो दिनों में 80 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। सोमवार व रविवार को मिलाकर सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि शराब कारोबारी इससे अधिक की बिक्री की उम्मीद कर रहे थे।
शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी देवेश जायसवाल ने बताया कि दो दिनों में अनुमानित 80 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। इसमें अंग्रेजी शराब करीब 25 करोड़, देशी शराब करीब 40 से 50 करोड़ व बीयर की करीब 3 से 5 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
उन्होंने कहा यह मात्र दो दिनों का लखनऊ बिक्री का अनुमानित आंकड़ा है। हालांकि चुनाव के चलते शराब कारोबारियों को इससे अधिक की बिक्री की उम्मीद थी।