फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर :मवेशी चराने गई आठ साल की बालिका संग गांव के ही दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

Mon, 12 Aug 2019 09:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बलरामपुर के स्थानीय थाना के एक गांव हरैयासतघरवा में सोमवार शाम चार बजे आठ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि गांव के पश्चिम गौरैया नाले में वह मवेशी चराने गई थी। इस दौरान गांव के दो नाबालिग लड़के प्रेमनरायण पुत्र बीपत व सुधांशु पुत्र बंशीलाल भी वहीं गाय चरा रहे थे। 

विज्ञापन


दोनों ने बालिका को पकड़ लिया और नाले के किनारे झाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची बालिका ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

जानकारी पर पुलिस टीम बालिका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंची, जहां अधीक्षक डॉ प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि बालिका की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया है। ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि पीडि़ता की हालत काफी नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें