फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी : चचेरे भाई को डूबते देख युवक ने लगाई छलांग, फिर लोग दोनों को बचाने दौड़े

Mon, 12 Aug 2019 06:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
मदद के लिए दौड़े लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी के पास जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर स्थित घुइसरनाथ धाम में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने गए दो युवक सई नदी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया जिसमें एक की मौत हो गई दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नु्वावां निवासी कृष्णा सोनी 17 पुत्र राम प्रसाद सोनी सोमवार को अपने चचेरे भाई हिमांशु सोनी 18 पुत्र गया प्रसाद सोनी के साथ जिले की सीमा से सटे जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर घुइसरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गया था। दर्शन के पहले कृष्णा और हिमांशु सोनी धाम के बगल स्थित सई नदी में नहाने के लिए गए। नहाते समय कृष्णा सोनी डूबने लगा जिस को बचाने के लिए हिमांशु सोनी भी नदी में कूद गया। 

दोनों नदी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। इसमें कृष्णा सोनी की मौत हो गई और हिमांशु सोनी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हिमांशु सोनी का उपचार मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची सांगीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें