डेढ़-दो महीने ही सही, लेकिन शहरवासी लखनऊ में ही लॉयन सफारी का
लुत्फ उठा सकेंगे।
जाड़े की गुनगुनी धूप में लखनऊ जू आने वाले लोगों को एक
साथ आठ बब्बर शेर देखने को मिलेंगे। कोई टहलते तो कोई दहाड़ते हुए। लखनऊ
जू स्टाफ इसके लिए तैयारियों में जुटा है।
बलरामपुर लॉयन हाउस के नजदीक बने
हाइब्रिड लॉयन प्रिंस व शिवांगी के बाड़े के पास ही नए गुजराती मेहमानों
के बाड़े तैयार हो रहे हैं।
पढ़ें- ZOO में हाइड्रोसाइनाइड ने निगली 17 हिरनों की जान
इटावा लॉयन
सफारी के लिए गुजरात से दूसरे चरण में आने वाले एशियाई बब्बर शेरों का अगला
जत्था नवंबर में आना प्रस्तावित है, जिन्हें हाइब्रिड लॉयन प्रिंस व
शिवांगी के बाड़े के बगल वाले स्थान में ही रखे जाने का प्लान है।
चूंकि
प्रोजेक्ट के तहत कानपुर जू के दो और लखनऊ जू के कई एशियाई बब्बर शेरों को
जनवरी 2014 में सफारी में उतारा जाना है। ऐसे में इस दौरान जू आने वाले
दर्शकों को आठ शेर देखने को मिलेंगे।
बलरामपुर लॉयन हाउस में दो एशियाई
बब्बर शेर हीर और मोजकब कुबेर हैं। इनके ठीक बगल वाले बाड़े में हाइब्रिड
लॉयन प्रिंस और शिवांगी हैं। इनके बाड़े में आने वाले चार अन्य शेरों को भी
ठहराया जाना है।
पढ़ें-
ZOO: नए डायरेक्टर अनुपम गुप्ता ने संभाला चार्ज
बलरामपुर हाउस से महज 40 कदमों पर ही दर्शक दोनों बाड़ों
में शाही वन्यजीवों से दो-चार होंगे। नए
मेहमानों के लिए हाइब्रिड लॉयन प्रिंस और शिवांगी के बाड़े को फिलहाल बड़ी
तेजी से संवारा जा रहा है।
हर जोड़े को अलग घर के साथ उनका खुला हुआ आंगन,
जहां वो सैर कर सकें, दिए जाने का प्लान है। इसके लिए बाड़ों में साफ-सफाई
के साथ 80 प्रतिशत से अधिक इलाके की झाड़ियां भी हटाई जा चुकी हैं। चेनलिंक
पार्टिशन पर भी काम होगा।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...