फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, आठ घर राख

Mon, 04 May 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
आग से जले घर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोनिया बनकट गांव के एक घर में सोमवार की सुबह गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आठ लोगों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। हालांकि सिलेंडर फटते ही परिवार के लोग घर से बाहर भागे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव के रहने वाले गोविंद के घर में परिवार की महिलाएं सोमवार की सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरे घर में आग लग गई। सिलेंडर फटते ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर भागे जिससे कोई घायल नहीं हुआ है।

मगर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने पड़ोस के रहने वाले आंधी, मस्तराम, शनिराम, देशराज, जंगली व गौतम के छप्पर के घरों को चपेट में ले लिया। आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


आग में छत गवां चुके आठ परिवार के लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी होगी। आग की सूचना पर राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर हुए नुकसान का आकलन किया है। जिसकी रिपोर्ट तहसील को भेजी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें