फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो खैर, प्रमोशन तो हुआ

Sun, 01 Sep 2013 12:57 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने आठ इंजीनियरों को प्रमोशन दिया है। दो अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता बनाया गया है जबकि छह अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता बने राज कुमार गुप्ता को शक्ति भवन में ऊर्जा प्रणाली तथा विनोद कुमार सिन्हा को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ में तैनाती दी गई है।

अधिशासी से अधीक्षण अभियंता बनने वालों में सत्यानंद दीक्षित को शक्ति भवन मुख्यालय पर संयुक्त सचिव व विनय कुमार सिंह को रेस्पो इकाई में तैनाती दी गई है।

मो. फिरोज को पूर्वांचल वितरण निगम वाराणसी, पंकज कुमार को पश्चिमांचल वितरण निगम मेरठ, शेखर अग्रवाल को केस्को तथा हर्ष मुंशी को मध्यांचल वितरण निगम लखनऊ में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें