फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 74 IAS अफसरों के तबादले, एसपी गोयल बने सीएम के प्रमुख सचिव

Sat, 20 May 2017 01:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योगी सरकार ने शुक्रवार को एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 74 आईएएस अफसरों की नई तैनाती की है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे शशि प्रकाश गोयल को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है तो आलोक कुमार प्रथम को प्रमुख सचिव ऊर्जा के साथ-साथ बिजली निगमों के  चेयरमैन की कमान भी सौंपी गई है। जबकि पिछली सरकार में अहम पदों पर रहे कई अफसरों का कद घटा दिया गया है।
विज्ञापन


इनमें खासतौर पर संजय अग्रवाल व सदाकांत हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिव बदल दिए गए हैं। इनमें गृह, ऊर्जा, माघ्यमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व गोंडा समेत 11 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

अरविंद कुमार बनाए गए प्रमुख सचिव गृह
1987 बैच के आईएएस अफसर देबाशीष पंडा को हटाकर प्रमुख सचिव राजस्व के पद पर तैनात रहे 1988 बैच के आईएएस अरविंद कुमार को प्रमुख सचिव गृह, गोपन, कारागार व वीजा पासपोर्ट बनाया है। देखें पूरी लिस्ट किसे, कहां दी गई जिम्मेदारी-
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें