फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 7350 की नकदी बरामद कर 25 लाख की चोरियों का कर दिया खुलासा, उठे सवाल

Mon, 24 Nov 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पीजीआई के वैज्ञानिक एस के सेंथिल का परिवार जो पुलिस के खुलासे से दुखी है।
विज्ञापन
लखनऊ। लाखों की चार चोरियां और पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद हुए मात्र 7350 रुपये। पीजीआई पुलिस के गुडवर्क के इस दावे पर उन लोगों को हैरत है, जिनके घर में चोरियां हुई थीं। उनका कहना है कि न तो असल चोर पकड़े गए और न ही लाखों के वे गहने बरामद हुए जो उनके घरों से चोरी हुए थे। पुलिस के खुलासे को वे सही नहीं मान रहे।
विज्ञापन

20 नवंबर को पीजीआई पुलिस ने क्षेत्र में हुईं चार चोरियों का खुलासा करते हुए चार लोगों को पकड़कर 7350 रुपयों की बरामदगी दिखाई थी। कोतवाल धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पकड़े गए चोरों ने किसी भी घर से सोने-चांदी के जेवर न मिलने की बात बताई, मात्र यही रुपया मिला है जो इन्होंने चोरी किया था।
जेवर के नाम पर एक अंगूठी भी नहीं हुई बरामद
सात नवंबर को पीजीआई के वैज्ञानिक एसके सेंथिल के घर चोरी हुई थी, जिसमें चोर लगभग 16 लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए थे। सेंथिल बताते हैं कि वह अपनी लड़की की शादी की तैयारी में लगे थे, बेटी के लिए ही अभी से जेवर खरीद कर रख रहे थे। पुलिस ने चोरी का खुलासा तो किया पर जेवर के नाम पर एक अंगूठी भी नहीं बरामद हुई।
विज्ञापन

चोरी हुईं मूर्तियां भी नहीं मिलीं
18 नवंबर को संदीप अग्रवाल के घर से चोर कुछ नकदी व कीमती मूर्तियां चुरा ले गए थे। लाखों रुपये की हुई इस चोरी में पुलिस ने जिन चोरों को पकड़ा उनके पास से मूर्तियां बरामद नहीं हुईं। पुलिस के इस खुलासे के दावे पर उन्होंने हैरत जताई है।
तिजोरी मिली, रकम नहीं
12 नवंबर को एल्डिको में रहने वाले कारोबारी मुकेश बहादुर सिंह के घर के मंदिर से चोर तिजोरी उठा ले गए थे, जिसमें पांच लाख से ज्यादा की नकदी थी। मुकेश बहादुर ने बताया कि तिजोरी तो उन्हीं के यहां की है जो पुलिस ने बरामद की पर रकम नहीं मिली।
फुटेज में दिखे चोर से मेल नहीं खा रहे पकड़े गए आरोपी
एक नवंबर को वृंदावन सेक्टर-10सी में रहने वाले अमित कुमार के यहां से लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर व 20 हजार नकद चुरा ले गए थे। अमित ने बताया कि उन्होंने चोर का फुटेज पुलिस को सौंपा था, पुलिस ने जो चोर पकड़े वे फुटेज से भिन्न हैं। अमित ने बताया कि उन्होंने पुलिस से खुलासे का विरोध भी किया।

पीजीआई के वैज्ञानिक एस के सेंथिल का परिवार जो पुलिस के खुलासे से दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें