फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इन इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। जीएसआई उपकेंद्र के तहत सीतापुर रोड पर सोमवार को करीब 1500 उपभोक्ताओं की बिजली तीन घंटे के लिए कटेगी। उपकेंद्र के ताड़ीखाना फीडर से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इस दौरान नए केबल को चालू किया जाएगा। इससे अवध गेस्ट हाउस, संस्कृत नगर, श्रीनगर कॉलोनी, पल्टन छावनी, कृष्णलोक कॉलोनी के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार कपूरथला उपकेंद्र के जेसी गेस्ट हाउस के पीछे, दाल मिल, जस्टिस सहाय गली एवं आसपास सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक, इसी उपकेंद्र से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, आठ नंबर चौराहा एवं आसपास दोपहर एक से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरनिया उपकेंद्र से दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक सेक्टर के, एच, ए, आरोही कॉम्प्लेक्स, पुरनिया गांव और सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सेक्टर एच व जे की बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें