फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 72 % मतदान

Fri, 11 Dec 2015 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ सहित आठ जनपदों में गुरुवार को हुए पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 72 फीसदी मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन


गोंडा में विकास खंड बेलसर की ग्राम पंचायत डिक्सिर में गांव के कुछ दबंगों ने मतपेटी लूट ली। इसके बाद इसे उठाकर पास के कुएं में फेंक दिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने यहां फिर से चुनाव कराने का निर्णय किया है।

प्रदेश के आठ जिलों में प्रधानी चुनाव के चौथे चरण के लिए गुरुवार को वोट डाले गए। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया लेकिन सुबह ठंड के कारण मतदान धीमा रहा। दोपहर में इसमें तेजी आई। यही वजह है कि दोपहर एक बजे तक कई जनपदों में 50 फीसदी से अधिक मतदान हो गया था।
विज्ञापन


इस चुनाव में लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली व गोंडा में हुए मतदान में शाम साढ़े चार बजे तक 72.06 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक सीतापुर में करीब 80 फीसदी और गोंडा में सबसे कम 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजधानी लखनऊ में करीब 78 फीसदी वोट पड़े हैं।
विज्ञापन

मतपेटी उठाकर कुंए में फेंक दी

गोंडा में बेलसर विकास खंड की ग्राम पंचायत डिक्सिर के बूथ संख्या 117 की दोनों मतपेटिकाओं को कुछ असामाजिक तत्व लूट कर ले गए। यह वाकया उस समय घटा जब मतदान लगभग खत्म हो रहा था। इन लोगों ने मतपेटी उठाकर एक कुएं में फेंक दी। बाद में पुलिस ने उन लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही मतपेटिका भी कुएं से बरामद की।

राज्य निर्वाचन आयोग को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने यहां पुनर्मतदान कराने का निर्णय कर लिया। आयोग ने कहा कि यहां शुक्रवार को दोबारा मतदान कराया जाएगा। आठ जिलों के 31 ब्लॉकों की 1998  ग्राम पंचायतों के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में 14257 उम्मीदवारों की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद हो गई है। इनकी किस्मत का फैसला 13 दिसंबर को होगा।

कहां कितना हुआ मतदान
लखनऊ--77.65
रायबरेली--72.99
उन्नाव--76.47
हरदोई--73.71

सीतापुर--79.92
खीरी--75.48
गोंडा--66.96
बरेली--75.22
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें