फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में खुला पासपोर्ट ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विदेश में नौकरी और घूमने का सपना संजोए लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केंद्र की स्थापना कर दी गई है। इसमें बहराइच और श्रावस्ती से ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों का इंटरव्यू और अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में सुविधा मिलने पर लोगों को अब लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने होंगे। तराई से खाड़ी देशों के साथ अरब इलाकों में प्रति वर्ष सैकड़ों की संख्या में युवा नौकरी की तलाश में जाते हैं। हज जाने वाले यात्रियों के साथ ही विदेश घूमने और काम करने वाले लोगों की तादाद भी काफी है।

अभी तक अधिकतर लोग दलालों या अन्य माध्यमों से ऑनलाइन आवेदन कर पासपोर्ट बनवाते थे। इस पासपोर्ट केंद्र के लिए प्रधान डाकघर परिसर में ही अलग भवन बनाया गया है, जिसमें दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


पोस्ट मास्टर संतोष सिंह ने बताया कि दो अप्रैल से केंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है। अभी तक लगभग 15 लोगों ने आवेदन किया था।, जिसमें कुछ लोगों के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

सप्ताह में पांच दिन होगा कार्य
पोस्ट मास्टर संतोष सिंह ने बताया कि पासपोर्ट केंद्र सप्ताह में पांच दिन काम करेगा। शनिवार और रविवार को केंद्र बंद रहेगा। अन्य दिनों में अभिलेखों के सत्यापन, साक्षात्कार आदि का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें