बस से कुचलकर ढाबा मालिक की जान गई
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में रविवार शाम एसी बस से कुचलकर एक ढाबा मालिक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी आशीष पाठक (28) पुत्र क्षमा पाठक क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर ढाबा चलाता था। रविवार शाम आशीष ढाबे के लिए सामान खरीदने ऊंचाहार गया था।
वहां से बाइक से लौटते वक्त छीटू सिंह का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार एसी बस ने आशीष को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि चालक बस लेकर मौके से भाग गया।
एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि, हादसा करने वाली बस किस डिपो की बस थी? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।