फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके में उड़ा मासूम का पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धमाके में उड़ा मासूम का पंजा
विज्ञापन


रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के संतपुर गांव में सोमवार देर शाम तेज धमाके की आवाज से सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद पता चला कि धमाके में एक बालक का पंजा उड़ गया है। बालक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

संतपुर निवासी देवता का पांच वर्षीय पुत्र अनुज सोमवार देर शाम खेतों में शौच के लिए गया था। जहां उसे कोई विस्फोटक सामग्री पड़ी मिल गई। अनुज उसे लेकर घर आया और चूल्हे पर जलाने लगा। तभी अचानक तेज धमाका हो गया।
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। खेत में फसल काटने गए अनुज के परिवारीजन भी खबर पाकर घर लौटे तो रसोई में धुआं भरा था। वहीं, पर अनुज घायल अवस्था में पड़ा था। रसोई का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


अनुज को सीएचसी पहुंचाया गया तो पता चला कि उसके हाथ का पूरा पंजा उड़ गया है। खून से लथपथ अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी लक्ष्मीकांत का कहना है कि, मामले की जानकारी नहीं मिली है। घटना के संबंध में वो अपने स्तर पर पता करा रहे हैं। यदि कोई तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें