फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को नाले के पास लावारिस छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने एक नवजात बच्ची को क्षेत्र के नाले के पास लावारिस छोड़ दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को उठाकर क्षेत्र के सीएचसी में भर्ती कराया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर निवासी महादेव सोमवार की सुबह जानवरों को चराने के लिए निकला था। इसी बीच उसने महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर खारजा नाले के निकट एक बच्ची के रोने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचा तो भौचक्का रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि मटमैले कपड़े मेें लिपटी एक बच्ची रो रही थी। उसके शोर मचाने पर क्षेत्र में तमाम ग्रामीण जुट गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है, लेकिन अन्य जांचों एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें