फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां की मौत, दो बच्चे जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतका के दो मासूम बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों में बाइक और स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम गुलरिया जगीर गांव निवासी ऊषा पाल (25) अपनी पुत्री शुभि (2), विवेक (5) के साथ सोमवार सुबह नकारा गांव जाने के लिए निकली थी। ऊषा भाई राजेंद्र पाल की बाइक पर बच्चों के साथ सवार थी।

बाइक सवार भाई-बहन जब गंगवल बाजार के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां ऊषा ने दम तोड़ दिया। दोनों बच्चे घायल हैं।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना अंतर्गत चुलंभा गांव निवासी राममिलन (32) स्कूटी से बाजार जाने के लिए निकले थे। बाजार में काम निपटाकर जब देर रात वापस घर लौट रहे थे।

तभी कैसरगंज के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। दोनों घटनाओं में दुर्घटनाग्रस्त वाहन समेत चालक फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें