फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, जिंदा जला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस रिसाव से लगी आग, युवक जिंदा जला
विज्ञापन

कोठी (बाराबंकी )। कोठी थाना क्षेत्र के बिबिया पुर थाना गांव में शनिवार की शाम गैस रिसाव के चलते लगी आग से एक युवक जिंदा जल गया। युवक दस साल से पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के सूकामऊ गांव का रहने वाला टिल्लू अपनी पत्नी सहरुलनिशा व तीन बच्चों के साथ कोठी थाना क्षेत्र के बिबिया पुर थाना गांव में दस साल से रह रहा था। शनिवार की शाम घर में अचानक गैस रिसाव होने लगा। इस दौरान आग लगने से मौके पर मौजूद टिल्लू गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों के साथ आसपास के लोग जबतक आग बुझाते टिल्लू की जलकर मौत हो गई। आग लगने से किचन व उसके पास रखा राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसओ आरपी रावत ने बताया कि परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें