फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 71 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में लखनऊ सहित नौ जिलों को छोड़कर बाकी 66 जिलों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गए। यहां करीब 71 फीसदी वोटिंग हुई है।
विज्ञापन


बुधवार के चुनाव में बूथ लूटने, मतपत्र फाड़ने जैसी घटनाओं की वजह से आयोग ने पांच बूथों पर पुनर्मतदान का फैसला किया है। इनमें प्रतापगढ़ के दो, आजमगढ़, जौनपुर व बदायूं के एक-एक बूथ शामिल हैं।

सूबे के 66 जिलों में चौथे और अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि मौसम की ठंडक के हिसाब से इस चरण में मतदाताओं का रुझान भी मामूली ठंड नजर आया। करीब 71 फीसदी वोटिंग का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीन गंभीर घटनाएं आईं सामने

अग्रवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ में तीन गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। आमीपुर के पोलिंग बूथ संख्या 143 व 144 पर मतपत्र फाड़ने, मतपेटिका लूटने की घटना के बाद दोनों ही बूथों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है।

चौथे चरण के चुनाव का गणित
ग्राम पंचायतों की कुल संख्या--11718
इनमें प्रधान के 41 पद निर्विरोध व 12 पद रिक्त
ग्राम प्रधान पद के 11665 पदों के लिए 97642 उम्मीदवार
सदस्य ग्राम पंचायत की कुल संख्या 147522 इनमें 57.4 प्रतिशत निर्विरोध सदस्य के 34948 पदों पर मतदान हुआ। इसके लिए 149670 कुल प्रत्याशी थे।

ग्राम पंचायत सदस्य के 15.6 प्रतिशत पद रिक्त रह गए
चौथे चरण में 35668 मतदान स्थलों पर चुनाव हुए
चौथे चरण में 2.34 करोड़ मतदाता थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें