फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे शिवपाल यादव, 6 और एमएलए भी गैरहाजिर

Wed, 21 Mar 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सपा विधायक दल की बैठक पार्टी कार्यालय पर बुलाई। इसमें 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने रणनीति बनाई। इस दौरान 47 में से 40 विधायक ही पहुंचे। यहां तक कि शिवपाल यादव भी बैठक में नहीं शामिल हुए। वह जसवंतनगर के विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार शिवपाल इटावा चले गए हैं।
विज्ञापन


विधायक दल की बैठक में शिवपाल के अलावा हरदोई विधायक नितिन अग्रवाल भी नहीं शामिल हुए। वे पहले ही बीजेपी में जाने का ऐलान कर चुके हैं, जबकि शिकोहाबाद के विधायक डॉ. हरिओम इस वक्त जेल में हैं। पार्टी का दावा है कि बाकी के चार विधायकों ने बैठक में न पहुंचने पर अखिलेश यादव से बात कर अपनी निजी समस्याएं बताई हैं। सपा का दावा है कि सभी विधायकों का समर्थन उसे मिल रहा है।

पार्टी की ओर से होटल ताज में देर शाम डिनर भी आयोजित किया गया है, जिसमें  सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद समेत सभी निर्दलीय विधायकों को निमंत्रण दिया गया है। अब डिनर पार्टी पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने 22 मार्च को बुलाई बैठक

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने 22 मार्च को पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। राज्यसभा चुनाव में अपने कैंडिडेट को जिताने के लिए मायावती भी विधायकों के साथ रणनीति तैयार करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें