फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69,000 शिक्षक भर्ती: न्याय दिलाएं, राजनीति न करें... अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्रियों को लिखा पत्र, दी चेतावनी

Sat, 06 Jul 2024 01:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई मंत्रियों को पत्र लिखकर मामले में न्याय दिलाने की अपील की है। अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर न्याय दिलाने का ठोस प्रयास न किया गया तो उपचुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण में हुई गड़बड़ी मामले में नेताओं व मंत्रियों से राजनीति न करने और न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर और अरुण राजभर को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि वह आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने में मदद करें।

विज्ञापन


पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप ने बताया कि पत्र में स्पष्ट कहा है कि पिछले तीन साल से इस मुद्दे पर न्याय दिलाने की बजाय वोटबैंक की राजनीति की जा रही है। इस मुद्दे को न तो संसद में उठाया जाता है और न ही विधानसभा में। इतना ही नहीं, आज तक इस मुद्दे को लेकर आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों की मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं करवाई गई। अगर इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होती और आप निस्तारण करने के लिए प्रयास करते तो ऐसी स्थिति न होती।

ये भी पढ़ें - यूपी के 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल, बोले- ये अपने आप में एक षडयंत्र... जांच हो


प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने अरुण राजभर के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने एक चैनल पर डिबेट के दौरान कहा था कि आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों की उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई थी। यह बयान गलत है। उन्होंने यहा भी कहा कि आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को जल्द न्याय दिलवाने के लिए ठोस प्रयास नहीं किया गया तो वह विधानसभा उपचुनाव में और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें