फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ट्रांसफर के बाद भी रिलीव नहीं किए गए 69000 भर्ती वाले शिक्षक धरने पर बैठे, सरकार से मांगा न्याय

Mon, 10 Jul 2023 03:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कार्यमुक्त किए जाने से रोके जाने पर 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को लखनऊ में शिक्षा निदेशालय का घेराव किया और न्याय देने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बेसिक विद्यालयों में हाल में हुई तबादला प्रक्रिया में 69000 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को कार्य मुक्त किए जाने से रोक दिया गया है। इसका कारण 69000 भर्ती को लेकर चल रही न्यायालय में सुनवाई है। जिस पर अभ्यर्थियों ने सोमवार को निदेशालय का घेराव किया और न्याय करने की मांग की है।

विज्ञापन


निदेशालय में एकत्र विभिन्न जिलों से आई महिला शिक्षकों ने कहा कि न्यायालय में मामला कई बार सालों तक चलता है। ऐसे में सिर्फ इस आधार पर उनको तबादले का लाभ न देने का और कार्य मुक्त न करने का निर्णय ठीक नहीं है। इससे शिक्षक व उनके परिजन काफी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें - कृष्णानगर के विशाल मेगा मार्ट में लॉकर से 21 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा ने जयंत चौधरी के लिए फैलाई बाहें, कहा- अगर आना चाहें तो स्वागत है


उन्होंने मांग की है कि हमें जल्द से जल्द कार्य मुक्त करने व तबादला पाए जिले में तैनाती दी जाए। धरने में शामिल काफी महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ आई हुई थीं और महानिदेशक से न्याय की मांग कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें