फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कबाड़ की दुकान से 690 किलो सरकारी केबल बरामद

Mon, 01 Jun 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बरामद एबीसी और बिजली विभाग की टीम। 
विज्ञापन
लखनऊ। अवर अभियंता (जेई) सौरभ कुशवाहा ने 29 मई को गोमतीनगर में सीएमएस पुलिस चौकी के पास स्थित कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। वहां से 690 किलोग्राम लो टेंशन एरियल बंडल्ड केबल (एबीसी) बरामद हुआ। अवर अभियंता ने गोमतीनगर थाने में आरोपी कबाड़ दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह एबीसी स्टोर से लेकर लाइन बनाने के बजाय कबाड़ी को बेच दी गई।
विज्ञापन

जेई सौरभ ने बताया कि 29 मई की शाम 6:15 बजे सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने 6:30 बजे दुकान पर छापा मारा और तार जब्त किया। पूछताछ में दुकानदार ने अपना नाम जमील बताया। वह बहराइच के कुटहना का रहने वाला है। उस पर सरकारी संपत्ति की चोरी और नुकसान पहुंचाने का आरोप है। टीम ने बरामद तार को कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जमील भाग चुका था। वहीं, जेई यह नहीं बता सके कि इतनी अधिक मात्रा में तार कहां से चोरी हुआ है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें