फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 69 विद्यालयों को अतिरिक्त शिक्षकों का इंतजार

Mon, 26 Aug 2024 12:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के 69 विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इन विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की आवश्यकता है। इसके सापेक्ष फिलहाल 55 प्रधान व सहायक शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


जिले की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। मौजूदा समय जिले में 69 विद्यालय ऐसे हैं जहां सहायक शिक्षकों की तैनाती नहीं है। ये विद्यालय एकल शिक्षक व शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हो रहे हैं।

इनमें गिलौला के 11, हरिहरपुररानी के 23, इकौना के 15, जमुनहा के 13 व सिरसिया के सात विद्यालय शामिल हैं। इनमें 14 कंपोजिट विद्यालय व शेष प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 55 शिक्षकों की तैनाती की जाएगी जिनमें 45 प्रधान शिक्षक व 10 सहायक शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन


इन अध्यापकों की तैनाती के बाद भी 14 विद्यालय एकल रहेंगे जिनमें शिक्षकों की कमी बनी रह सकती है। इसके लिए अगले चरण में योजना बनाई जाएगी। इस बारे में बीएसए अजय कुमार गुप्ता बताते हैं कि जिन विद्यालयों में छात्रों की संख्या अधिक है, पहले उनमें शिक्षकों की तैनाती होगी। बाद में शेष विद्यालयों में शिक्षक तैनात किए जाएंगे।

25जेएनडी18: कपास में पत्ता लेपट बीमारी आने से खराब हो रही कपास की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें