लखनऊ। गोसाईंगंज के कबीरपुर निवासी निजी स्कूल के कर्मी 21 वर्षीय प्रियांशु का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने नहर में कूदकर खुदकुशी करने की आशंका जताई थी।
पुलिस ने मंगलवार को एसडीआरएफ की मदद से इंदिरा नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक प्रियांशु का कुछ पता नहीं चला। वह रविवार सुबह करीब सात बजे घर के पास स्थित स्कूल में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर कहीं चला गया था। शाम तक उसके घर न लौटने पर भाई सुधीर ने गोसाईंगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक कि एसडीआरएफ की टीम ने पहाड़नगर गांव तक नहर में तलाश की, पर युवक का पता नहीं लगा।