माध्यमिक शिक्षा कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में जल्द ही एलटी ग्रेड के़ छह हजार छह सौ पैंतालीस शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
इस संबंध में शासन स्तर पर पूरा खाका खींच लिया गया है। जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। बुधवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रदेश में 3964 महिला व 2681 पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।