प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षकों के 6645 पदों पर ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में स्कूल खुलने के साथ नियुक्ति शुरू कर दी जाएगी।
इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी होने के साथ ही शिक्षण का स्तर भी सुधरेगा। राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए इन दिनों काउंसलिंग चल रही है। मई के अंत तक काउंसलिंग पूरी होने के बाद शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा होते ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में खाली एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 30 मई तक पूरी कर ली जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों में बालिका वर्ग के 3964 एवं बालक वर्ग के 2681 खाली पदों पर अक्तूबर महीने में आवेदन मांगा गया था।