फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flats on sale: गोमतीनगर विस्तार में लॉटरी से बिकेंगे 65 फ्लैट, जानें- कितनी होगी कीमत

Sat, 23 Jul 2022 01:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के अलग-अलग अपार्टमेंट में 65 फ्लैट लॉटरी सिस्टम से बेचे जाएंगे। सप्ताह भर में इसकी सूचना आ सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के ग्रीनवुड, अलखनंदा, कल्पतरू, कावेरी आदि अपार्टमेंट में जो लोग फ्लैट खरीदने की राह देख रहे वह तैयारी कर लें। सरयू अपार्टमेंट को छोड़कर अन्य में कुल 65 फ्लैट लॉटरी के जरिये बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि हफ्ते भर में सूचना जारी हो जाएगी, किस अपार्टमेंट में कितने फ्लैट खाली हैं। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार स्थित अपार्टमेंट में पहले 43 फ्लैट खाली होने की पहचान की गई थी और बाद में 23 फ्लैट का आवंटन निरस्त हुए तो उनकी कुल तादाद 65 पहुंच गई है। ऐसे फ्लैट की अनुमानित कीमत 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक है। एलडीए के द्वारा सूचना जारी होने के बाद आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद लॉटरी सिस्टम से फ्लैट को आवंटित किया जाएगा।

सुलभ के 186 फ्लैट खाली, 17 का आवंटन निरस्त
गोमती नगर विस्तार के सेक्टर एक, चार एवं छह में सुलभ आवासों में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में कुल 186 फ्लैटों को खाली कराया गया। इनमें से प्रथम दृष्ट्या 150 से अधिक आवासों में अवैध कब्जे मिले थे। अब इन आवासों का आवंटन नियमानुसार निरस्त करके लाटरी कराई जाएगी। उधर, सुलभ आवास में जिन लोगों ने फ्लैट का आवंटन कराया, मगर उनकी रजिस्ट्री न कराए जाने पर शुक्रवार को आवंटित प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे 17 फ्लैट हैं। इन फ्लैट का पहली बार आवंटन निरस्त हुआ है, जो लॉटरी के जरिये बेचे जाएंगे।
विज्ञापन


15 दिन में 106 फ्लैट बिके
एलडीए ने 15 दिन के अंदर 106 फ्लैट को बेचा है। ये सभी फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ योजना में बिके हैं। इससे एलडीए को 50 करोड़ रुपये से अधिक की रकम हासिल हुई। सचिव पवन कुमार गंगवार के मुताबिक इस योजना में फ्लैट खरीदारों में इस वक्त काफी रुझान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें