लखनऊ। काकोरी के एमसीएच विंग में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान के तहत बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 630 मरीजों को उपचार मिला। उद्घाटन मलिहाबाद की विधायक जय देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने किया।
शिविर में बलरामपुर अस्पताल से आए डॉ. अभय सिंह व उनकी टीम ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मरीजों का उपचार किया। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकिता त्रिपाठी ने भी मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
उपचार के साथ मिला परामर्श
शिविर में कुष्ठ, क्षय रोग समेत अन्य बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का विशेष उपचार किया गया। सभी तरह की पैथोलॉजी जांच और जरूरी दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
किट वितरण से मरीजों में बढ़ी मुस्कान
शिविर में फाइलेरिया रोगियों को किट, दंत रोगियों को डेंटल किट, गर्भवतियों को एमसीपी कार्ड और आयुष्मान लाभार्थियों को कार्ड बांटे गए। साथ ही आशा बहुओं को स्मार्टफोन का वितरण भी किया गया। अधीक्षक डॉ. के.डी. मिश्रा, डॉ अरविंद कुमार, डॉ स्मिता निगम, डॉ सुप्रिया पांडे, डॉ आचार्य, डॉ अंकित त्रिपाठी और अन्य कई विशेषज्ञ व भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन गोपी राजपूत मंडल मंत्री और जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान के तहत लगा बृहद स्वास्थ्य शिविर।