फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से अब भी दूर हैं किसान को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने वाले हत्यारे

विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के दबंगों द्वारा किसान की हत्या कर ट्रैक्टर लूटे जाने के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व लूट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छापेमारी भी की, लेकिन न तो पुलिस हत्यारों को पकड़ सकी और न ही लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर पाई है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने से परिवारीजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेत में शनिवार को एक फाइनेंस कंपनी के दबंगों ने रामपुर कलां थाना क्षेत्र के भौंरी गांव निवासी किसान ज्ञानचंद्र (45) को बंधक बनाने के बाद ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के दबंग ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। देर रात इस संबंध में पुलिस ने किसान के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर एलएनटी फाइनेंस कंपनी के सुधीर, अमित, रामजी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ किसान को बंधक बनाने, हत्या करने व ट्रैक्टर लूटने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस किसान का लूटा ट्रैक्टर भी बरामद नहीं कर सकी है।

छह माह पहले भी छीन ले गए थे ट्रैक्टर
फाइनेंस कंपनी के गुर्गें रामपुर कलां थाना क्षेत्र के भौंरी निवासी किसान ज्ञानचंद्र का उत्पीड़न पहले से ही करते आ रहे थे। किसान के भाई राधेश्याम व ओमप्रकाश ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के सुधीर व उसके साथी लंबे समय से किसान का उत्पीड़न करते आ रहे हैं। करीब छह माह पूर्व सुधीर व उसके साथियों ने क्षेत्र के एक खेत में ज्ञानचंद्र को घेर लिया था। उस दौरान भी किसान को धमकाते हुए ट्रैक्टर छीन ले गए थे। किसान सुधीर को पहचानता था, जिसकी वजह से वह फाइनेंस कंपनी के पास पहुंच गया। बावजूद इसके कंपनी यह स्वीकारने को तैयार नहीं थी, कि ट्रैक्टर उसके पास है।
विज्ञापन


करीब दो माह तक ज्ञानचंद्र ने फाइनेंस कंपनी के चक्कर लगाए, तब फाइनेंस कंपनी ने एक लाख 47 हजार रुपये जमा करवाए, वहीं 10 हजार रुपये ट्रैक्टर को एक कमरे में रखने का किराया भी किसान से वसूला। तब ट्रैक्टर को वापस किया। किसान ने 10 दिसंबर 2017 को भी 35 हजार रुपये जमा किए थे। इसके बावजूद शनिवार को फिर से सुधीर व उसके साथियों ने किसान को खेत में ही घेर लिया और उसकी हत्या करके ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें