फतेहपुर (बाराबंकी)। चार दिन पूर्व गनेशपुरवा गांव में डकैती के दौरान बदमाशों के पिटाई से सदमे में चल रही एक महिला की रविवार देर शाम मौत हो गई। परिवारीजनों ने मामले की सूचना एसडीएम को दी।
मालूम हो कि चार दिन पूर्व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरवा निवासी नागेंद्र कुमार के घर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया था। विरोध करने पर नागेंद्र, उसकी पत्नी रामावती, पुत्री रोली व पुत्र सोनू की बदमाशों ने पिटाई कर दी थी।
सभी का इलाज सीएचसी फतेहपुर में कराया गया था। बड़े बेटे विकास ने बताया कि मां की सदमे के कारण मौत हुई है। इसकी सूचना एसडीएम अजय सिंह को दी गई। सूचना के बाद कोई मौके पर नहीं पहुंचा वहीं परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि महिला कैंसर से पीड़ित चल रही थी।