सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। शारदा सहयक शाखा दरियाबाद की पानी से भरी माइनर में गिरी स्वीफ्ट कार के लोग बाल-बाल बच गए। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस ने इस संबंध में कोई जानकारी हासिल करना जरूरी नहीं समझा।
यह घटना में क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली क्षेत्र के अद्रा पुल शारदा सहायक नहर के गड्ढे में शनिवार की देर रात यह कार चलाते वक्त जा गिरी।
किसी तरह उसमें सवार लोग बाहर निकले। पुलिस द्वारा इस पर कोई जानकारी लेना उचित नहीं समझा। संबंधित लोगों द्वारा कुछ घंटों बाद गाड़ी निकाली गई और लेकर चले गए। प्रभारी कोतवाली एस एन पांडेय ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।