फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी:: यूपी में होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती

Mon, 21 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में 60 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार के कार्यकाल में अभी तक 2.41 लाख बेसिक शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इसमें समायोजित शिक्षा मित्र भी शामिल हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस आंकड़े को तीन लाख तक ले जाने का फैसला किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

यहां बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के मानकों के अनुसार, बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अब भी 1 लाख 14 हजार 862 पद खाली हैं। इसके चलते शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन से लेकर नियुक्ति तक सब कुछ ऑनलाइन

बेसिक शिक्षा परिषद से कहा गया है कि वे भर्ती के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दें। आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना ही न बचे।

योजना के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक अनौपचारिक बातचीत में बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने भी स्वीकार किया कि सरकार ने शिक्षकों की भर्ती का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, जल्द ही पूरी जानकारी दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें