फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 60 ग्राम पंचायतें बढ़ाएंगी आय, आज होगी कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिले की 491 ग्राम पंचायतों में से चयनित 60 बड़ी ग्राम पंचायतें अब अपनी आय बढ़ाने के लिए नए स्रोत विकसित करेंगी। इसके लिए 18 नवंबर को मल्हौर में कार्यशाला होगी, जिसमें एडीओ और विभागीय अधिकारी आय वृद्धि के विभिन्न मॉडलों पर चर्चा करेंगे। पंचायतीराज विभाग के पोर्टल पर आय से संबधित विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया भी सिखाई जाएगी, ताकि भविष्य में पंचायत विभाग के अधिकारी एक क्लिक पर हर पंचायत की आय का पूरा विवरण देख सकें।पंचायतों को मिलने वाली यह आय गांव में विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में आबादी और संभावित राजस्व के आधार पर 60 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गई हैं। डीपीआरओ जितेंद्र गोंड ने बताया कि इन पंचायतों के प्रधानों और सचिवों की कार्यशाला पहले ही आयोजित की जा चुकी है, जिसमें आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई थी। अब 18 नवंबर को सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ) की कार्यशाला होगी।
पंचायतों की आय के स्रोत
अधिकतर ग्राम पंचायत भवनों में जनसेवा केंद्र संचालित हैं, जहां पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्रामीणों के आय, जाति आदि प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। कई पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र स्थापित हैं, जहां कूड़े से तैयार खाद की बिक्री से आय होती है। इसके अलावा तालाबों के पट्टे, ग्राम पंचायत भूमि पर खड़े सूखे पेड़ों की बिक्री, साप्ताहिक बाजार, अन्य स्थानीय संसाधन भी नियमित आय के स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें